मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी जगदीश गौंड की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। उनका पुत्र राज गौंड सुदनीपुर बाजार में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। आरोप है कि भोजन करने के दौरान गांव के ही विश्वास गौतम, अजीत कुमार गौतम, छोटू गौतम और गोलू गौतम ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बाद राज गौंड के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उसे काफी चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Jaunpur News : तेरहवीं कार्यक्रम में युवक से मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
जुलाई 03, 2026
Tags
