Jaunpur News : स्कूल खुलते ही सामने आई चोरी, दो पंखे गायब

Naya Savera Network

चेतन सिं​ह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के मलाई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मंगलवार को विद्यालय खुलने के पहले दिन चोरी की जानकारी होने पर शिक्षकों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों और पुलिस को दी है।

जानकारी के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालय खुले गए।  प्राथमिक विद्यालय मलाई पहुंचे प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश ने विद्यालय के मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा। आशंका होने पर जब वह विद्यालय के अंदर पहुंचे तो कमरों का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर पता चला कि कमरों में लगे दो पंखे गायब हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ विद्यालय परिसर में जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। विद्यालय प्रशासन की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय बंद होने के दौरान चोरी की घटना हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!