Jaunpur News : सीएचसी में आपरेशन से कराया गया 20 प्रसव

जून माह में अब तक लगभग 200 प्रसव में 20 का सफल ऑपरेशन कराया गया 

महिला चिकित्सक की उपलब्धता से मिल रहा बेहतर उपचार

 नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। चालू माह में लगभग  200प्रसव अस्पताल में हुए है जिसमें 20 सीजर से कराए गए। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि जून माह में अब तक लगभग  200 प्रसव कराए गए हैं जिसमें से 20 डिलीवरी आपरेशन से कराई जा चुकी हैं। सभी मामलों में मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।मंगलवार को भी पांच महिलाओं का सीजर प्रसव कराया जा रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा सुरक्षित प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक भी उपलब्ध हैं, जो नियमित रूप से महिला ओपीडी का संचालन करती हैं। क्षेत्र की महिलाएं स्त्री एवं प्रसूति संबंधी समस्याओं का उपचार और परामर्श अस्पताल  पहुंचकर ले रही  हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी मदद मिल रही है।



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ