Jaunpur News : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का मंगलवार को तीसरे दिन भी आयोजन किया गया। सोमवार को पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शिविर में बाल विकास, कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं एवं परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है।

कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत सुशील उपाध्याय ने किया। एडीओ कृषि राजीव कुमार ने उपस्थित किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी तथा धान की नर्सरी संबंधी आवश्यक जानकारी दी।

इस अवसर पर एडीओ ग्राम विकास राकेश मणि त्रिपाठी, एडीओ सहकारिता राजेंद्र कुमार चौरसिया, सुधीर, सुधाकर वर्मा, प्रमोद उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीओ गुप्त ने की।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!