Jaunpur News : जनगणना कार्य पूरा होने से पहले ही खुल गए स्कूल

Naya Savera Network

ब्लाक के स्कूलों में तैनात 600शिक्षकों में 500 कर रहे जनगणना कार्य

 नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। जनगणना कार्य 20जून तक पूरा होना प्रस्तावित है। इसी बीच मंगलवार को स्कूल खुल गए हैं। जबकि जनगणना कार्य को पूरा करने के लिए ब्लाक में तैनात 600में से 500शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

मंगलवार को परिषदीय विद्यालय खुल गए हैं।हालांकि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बहुत ही कम रही।खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने बताया कि उनके द्वारा रामपुर चौथार न्याय पंचायत के विद्यालयो का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में शिक्षक और शिक्षा मित्र उपस्थित मिले किंतु विद्यार्थियों की संख्या कम रही। शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष लाल साहब यादव का कहना है कि विद्यालय का काम करने के बाद शिक्षक जनगणना का काम करने के लिए तहसील जा रहे हैं। जनगणना के काम का  घर घर जाकर आकड़ा एकत्रित किया गया है लेकिन कागजी काम अभी पूरा नहीं हुआ है जिसे पूरा करने में शिक्षक परेशान है।इसी बीच स्कूल खुलने से नामांकन और शिक्षण कार्य का भार बढ़ने से समस्या बढ़ गई है।एक ही व्यक्ति को दो काम का भार संभालने में काफी दिक्कत हो रही है।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!