Jaunpur News : संकल्प से सिद्धि, सेवा से सुशासन को समर्पित रहे केंद्र सरकार के 12 वर्ष: रमेश सिंह

 नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  मंगलवार को विकास खंड परिसर में विकास प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना सहित अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के बीते 12 वर्ष "संकल्प से सिद्धि, सेवा से सुशासन" को समर्पित रहे हैं। इन वर्षों में सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर विधायक ने विकास खंड परिसर में वृक्षारोपण किया साथ ही दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार  किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ॰ उमेश चंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह सहित ग्राम प्रधान,आंगनबाड़ी,बीडीसी सदस्य एवं क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थापन प्रभारी खंड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (डीसी एनआरएलएम) के द्वारा किया गया। इस दौरान राहुल मिश्रा (एपीओ), राकेश सिंह (एडीओ एसटी) सहित विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ