Jaunpur News : गतका गोल्ड कप स्टेट चैंपियनशिप में जौनपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते कई स्वर्ण पदक

Jaunpur News : गतका गोल्ड कप स्टेट चैंपियनशिप में जौनपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते कई स्वर्ण पदक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। गुरु तेग बहादुर सिंह की पावन तपोस्थली जौनपुर के रणबांकुरे बुलंदशहर की धरती पर अपनी युद्ध कला का कौशल दिखाकर वापस अपनी धरती पर लौट आए हैं। बीते 16 और 17 मई को बुलंदशहर में आयोजित होने वाली 2nd गतका गोल्ड कप उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप 2026 में जौनपुर की 13 सदस्यीय टीम ने जौनपुर का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में टीम ने 3 गोल्ड मेडल समेत कुल 12 मेडल जीते। इस गौरवशाली चैंपियनशिप में नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्हईपुर) से सर्वाधिक 10 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

इन खिलाड़ियों में चेतना सिंह, सुहानी राय, साक्षी यादव, आदर्श भास्कर, उत्कर्ष यादव, आयुष सरोज, शिवम कुमार, पार्थ मिश्रा, अंशिका मौर्य और आदित्य शामिल हैं। वहीं, होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रुहट्टा) से आयुष जायसवाल व मयंक गुप्ता और प्रकाश ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जगदीशपुर) से आदर्श निषाद शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ जौनपुर से दो अनुभवी रेफरी लालजी निषाद और रौनक निषाद भी रहे। टीम मैनेजर के रूप में कुणाल यादव पूरी टीम की देखरेख और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रविवार को सभी खिलाड़ियों का राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने कार्यालय में जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी जो सहयोग होगा वह खिलाड़ियों के लिए करेंगे।

Jaunpur News : गतका गोल्ड कप स्टेट चैंपियनशिप में जौनपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते कई स्वर्ण पदक

खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में शिवम कुमार, उत्कर्ष यादव और सुहानी राय ने व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं आयुष जायसवाल, आदर्श निषाद, आयुष सरोज और आदर्श भास्कर ने रजत पदक हासिल किया। मयंक गुप्ता, पार्थ मिश्र, आदित्य, चेतना सिंह और अंशिका मौर्य ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर जिले को बड़ी उपलब्धि दिलाई जबकि लड़कों की टीम ने रजत पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। 

इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। टीम के कोच के रूप में शैलेन्द्र निषाद और महिला टीम की कोच स्नेहा पाण्डेय ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

Jaunpur News : गतका गोल्ड कप स्टेट चैंपियनशिप में जौनपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते कई स्वर्ण पदक


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ