Jaunpur News : शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network

चेतन सिं​ह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के भदरांव गांव की एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार उक्त गांव निवासी रेखा देवी पत्नी जयप्रकाश गौड़ ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर घर पहुंचा और उनसे विवाद करने लगा। जब उन्होंने शराब पीकर घर आने का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उन्हें घर से भगा देने की बात कही और नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जयप्रकाश गौड़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि घरेलू हिंसा संबंधी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!