चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में भूमि की मेड़बंदी को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि राजस्व विभाग की ओर से कराई गई पैमाइश और पत्थरगड़ी के बावजूद आरोपियों ने सरकारी पत्थर उखाड़ दिया तथा मेड़बंदी का कार्य नही होने दिया। पुलिस के अनुसार जमुनीपुर निवासी रीता देवी पत्नी जयप्रकाश गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी भूमि की पैमाइश, पक्की नाप और पत्थरगड़ी राजस्व विभाग द्वारा कराई जा चुकी है तथा संबंधित अभिलेख भी तैयार हैं। आरोप है कि संदीप गौतम, अजीत गौतम, महेंद्र गौतम और विजई वनवासी ने उपजिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना करते हुए सरकारी पत्थर उखाड़कर फेंक दिया और मेड़बंदी नहीं होने दी।
पीड़िता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि 27 मई की रात करीब 10 बजे आरोपी लाठी-डंडा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि संबंधित भूमि विवाद में न्यायालय का फैसला भी उनके पक्ष में है, इसके बावजूद आरोपी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 326(ई), 352 और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
| Advt |

0 टिप्पणियाँ