Jaunpur News : नाले में मिला हत्या कर फेंका अज्ञात युवक का शव

Naya Savera Network

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीओ ने शव को लिया कब्जे में, फॉरेसिंक टीम ने किया साक्ष्य संकलन 

गला दवाकर हत्या करने के बाद चेहरे को कुचल कर शिनाख्त मिटाने का प्रयास 

 नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। क्षेत्र के बरेला ताल से जल निकासी के लिए बने नाले में हत्या कर फेंके के गए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पहुंची सी ओ प्रतिमा वर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।जिले से आई फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किया है।

रविवार को सुबह 11बजे मरी माई मंदिर के पास से गुजरे नाले में एक मजदूर शौच के लिए गया तो वहा पर एक 35वर्षीय  युवक का हत्या कर फेंके गए शव को देखा । वापस लौट कर उसने चकमुबारकपुर के लोगो को जानकारी दी।इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।थोड़ी देर बाद सी ओ प्रतिमा वर्मा,उपनिरीक्षक ओमप्रकाश,चौकी इंचार्ज मछलीशहर के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मृतक के गले पर सूजन थी और चेहरा पत्थर से वार कर कुचल दिया गया था।जिले से फॉरेंसिक टीम और एस ओ जी टीम भी मौके पर पहुंची।साक्ष्य संकलन कर वापस लौट गए।युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।आस पास के ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त की प्रयास किया गया किंतु मृतक स्थानीय व्यक्ति नहीं प्रतीत हो रहा है। मामले में सी ओ प्रतिमा वर्मा का कहना है कि ग्राम प्रधान कैलाश नाथ बिंद की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।शव की शिनाख्त का प्रयास जारी है।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!