Hyderabad News : बिना भेदभाव के सभी का विकास कर रही है तेलंगाना सरकार : सचिन सावंत

Naya Savera Network


एआईसीसी सचिव से उत्तर भारतीयों के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात 

 नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। विभिन्न संगठनों से जुड़े उत्तर भारतीयों के एक प्रतिनिधि मंडल ने अखिल भरतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व तेलंगाना कांग्रेस के सह प्रभारी सचिन सावंत से प्रजा भवन हैदराबाद में शनिवार रात मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल उत्तर भारतीय विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने श्री सावंत को बताया कि तेलंगाना उनकी कर्मभूमि है। वे कई पीढ़ी से यहां रह रहे हैं। तेलंगाना  के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज की कुछ समस्याएं हैं। इन समस्याओं को सुलझाना आवश्यक है। सिकंदराबाद से एकमात्र ट्रेन प्रतिदिन दानापुर बिहार जाती है। केवल एक ट्रेन होने केक्षकारण लोगों को ट्रेन में आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि सिकंदराबाद से वाराणसी पटना के लिए एक नई ट्रेन चलाने के कांग्रेस पार्टी को कदम उठाना चाहिए। इसके साथ छठ पूजा, उत्तर भारतीय भवन आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। सारी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद सचिन सावंत ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व तेलंगाना कांग्रेस सरकार सभी का विकास कर रही है।  

तेलंगाना में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिन रात अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ भी तेलंगाना में रहने वाले देश के दूसरे राज्यों को लोगों को भी पार्टी से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में रहने वाले राजस्थान , बिहार उत्तरपदेश, पश्चिमबंगाल, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के लोगों को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी का साथ देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी खासकर शहरी युवाओं पर फोकस कर रही है। राहुल गांधी लगातार देश के युवाओं से मिल रहे हैं। देश में बदलाव की जरूरत है अब जनता भारती जनता पार्टी की सरकार से ऊब चुकी है। 

प्रतिनिधि मंडल में सीएम व सामाजिक कर्यकर्ता मधुसूदन अग्रवाल , तेलंगाना भाषाई अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, बिनय कुमार यादव, अध्यक्ष बिहार सहयोग समिति तेलंगाना, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार शुक्ल, राज नारायण सिंह अध्यक्ष नॉर्थ पीपल्स एसोसिएशन तेलंगाना, श्याम मोहन यादव, वीरेंद्र सिंह, मराठी समाज के विनोद पवार आदि मौजूद रहे।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!