Hyderabad : लखनऊ में हुई अग्नि दुर्घटना पर TBSS अध्यक्ष ने जताया गहरा दुःख

Team NSN

Hyderabad : लखनऊ में हुई अग्नि दुर्घटना पर TBSS अध्यक्ष ने जताया गहरा दुःख


हैदराबाद। तेलंगाना बिहार सहयोग समिति (TBSS) के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर गहरा दुःख एवं संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में हमारे भाई-बहनों की हुई क्षति अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हम ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने राज्य प्रशासन एवं राहत-बचाव दलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को कम से कम एक करोड़ रुपया और उनके परिवार को एक सरकारी नौकरी दिया जाए और हर संभव सहायता एवं राहत उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। तेलंगाना बिहार सहयोग समिति इस दुःख की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!