Jaunpur News: रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Naya Savera Network

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर  को मंगलवार सुबह बाबागंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबागंज मोकलपुर निवासी योगेश गौतम के रूप में हुई है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में 10 से अधिक संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार लक्षुपुर मोकलपुर निवासी रमन मिश्रा ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 20 जून की रात करीब 8 बजे जब वह मोकलपुर से अपने घर जा रहे थे, तभी लक्षुपुर मोड़ पर योगेश गौतम ने उन्हें रोककर मारपीट की। आरोप है कि अभियुक्त ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी तथा रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाबागंज बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह तथा कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह शामिल रहे।


ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!