Jaunpur News: सुरक्षा खामियां मिलने पर अस्पतालों व कोचिंग सेंटरों को नोटिस

Naya Savera Network

मड़ियाहूं, जोनपुर। लखनऊ में हुए कोचिंग हादसे के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को उप जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं क्षेत्राधिकारी विजय कुमार चौधरी व नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में संचालित अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की  जांच की गई। जांच के दौरान कई संस्थानों में फायर एनओसी, विद्युत सुरक्षा प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई। कुछ स्थानों पर भवनों तक पहुंचने वाले रास्ते भी संकरे मिले।

टीम ने राधिका हॉस्पिटल ईदगाह रोड, जेएमएस स्कूल बेलवा रोड, अनस्किल कॉलेज ऑफ आईटी रेलवे स्टेशन के सामने, जेआरएस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, एसएनआरएस लाइब्रेरी स्टेशन रोड, अनस्किल कंप्यूटर सेंटर रानीपुर रोड, गैलेक्सी लाइब्रेरी रानीपुर, आरोही हॉस्पिटल नयापुर, प्रतीक हॉस्पिटल तथा शिवांगी लाइफलाइन अस्पताल सहित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और आवश्यक अभिलेखों की कमी पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी संस्थान शीघ्र आवश्यक फायर सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था करें, अग्निशमन विभाग एवं विद्युत विभाग से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करें तथा भवनों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।

उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया  कि जिन संस्थानों में खामियां पाई गई हैं उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!