नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र बरामनपुर गांव स्थित ब्रह्मा बाबा मंदिर में नाबालिग किशोर-किशोरी की कथित रूप से जबरन शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाह की रस्मों को रुकवाते हुए मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को जानकारी मिली कि शिवरामपुर गांव के एक व्यक्ति द्वारा किशोर व किशोरी की शादी जगा ब्रम्ह मंदिर में कराई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचीस और कई लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए आरोपी केराकत थाना क्षेत्र के निवासी हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पुलिस नाबालिगों की उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही है तथा मामले में बाल विवाह निषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।इस मामले में थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया जांच की जा रही है। मामले की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
0 टिप्पणियाँ