Jaunpur News: बारात में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद में बीच बचाव करने पर युवक की पिटाई का आरोप

Naya Savera Network

तीन पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी प्रवेश कुमार गौतम ने सोमवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही तीन लोगों पर गंभीर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 10 मई की है, जब उनका भाई सर्वेश गौतम चहरपुर गांव में गई एक बारात में शामिल होने गया था। जयमाल मंच के पास कुर्सी पर बैठने को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। सर्वेश बीच-बचाव का प्रयास कर रहा था, तभी नरायनपुर निवासी बृजेश गौतम, दिनेश तथा निक्की गौतम ने  कुर्सी, रॉड और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।

हमले में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर भेजा, लेकिन परिजन उसे नईगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका नौ दिनों तक उपचार चला।

थाना प्रभारी कविंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित मारपीट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!