Jaunpur News: 20 दिन से जला ट्रांसफार्मर, 40 घरों में छाया अंधेरा

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परउपुर पटेल बस्ती में लगा 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले 20 दिनों से जला पड़ा है, जिससे करीब 40 परिवार अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग तथा अन्य दैनिक कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों धर्मेंद्र पटेल, कलेक्टर पटेल, ओमप्रकाश पटेल, शकूर अली और रवि पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विद्युत सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पीआर (प्रस्ताव) तैयार हो चुका है और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!