बिहार के सभी थानों को भेजा गया पत्र, अंग्रेजी के इन शब्जों की जगह करें हिंदी में इनका इस्तेमाल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
पटना। आने वाले समय में अगर आपको सरकारी फाइल पर अंग्रेजी में प्लीज वेरीफाई की जगह हिंदी में 'कृपया सत्यापित कर लें' लिखा हुआ पढ़ने को मिले तो चौंकिएगा नहीं। दरअसल हिंदी दिवस आने से पहले ही केंद्र सरकार ने राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए एक बार फिर पहल शुरू कर दी है।
 राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रायल ने संसदीय राजभाषा समिति के निर्देशों का जिक्र करते हुए राज्यों को पत्र लिखा है। इस पत्र में 70 से ज्यादा अंग्रेजी के शब्द और टिप्पणियों का जिक्र है, जिनकी जगह हिंदी शब्दों को इस्तेमाल करना है। पत्र में हिंदी में इस्तेमाल होने वाले शब्द और टिप्पणियां भी लिखी हैं।
बिहार के राजभाषा विभाग के निदेशक सुमन कुमार ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा है। जिसे डीजीपी मुख्यालय से बिहार के सभी जिलों के थाने को भेज दिया गया है। राजभाषा विभाग के निदेशक ने अपने पत्र में संसदीय राजभाषा समिति के निर्देशों का जिक्र किया है।
अंग्रेजी में आई एग्री की जगह हिंदी में सहमत हूं लिखें। इसी तरह नोटेड थैंक्स की जगह नोट कर लिया धन्यवाद, प्लीज डिस्कस की जगह कृपया चर्चा करें, फॉर सिगनेचर प्लीज की लिए हस्ताक्षर करें, ऐज डायरेक्टरेट की जगह निर्देशानुसार, ऐज रिवाइज्ड की जगह यथा संशोधित, कॉल फॉर द रिपोर्ट की जगह रिपोर्ट मंगाइए, स्पोकन की जगह बात हो गई, पुट अप द समरी की जगह सारांश प्रस्तुत करें, अंडर कंसीडरेशन की जगह विचारधीन, कीप पेंडिंग की जगह इसे रोके रखें .


*एमआरसी चिल्ड्रेन स्कूल केराकत जौनपुर के प्रबंधक डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*जौनपुर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम की तरफ से स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जौनपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं यूनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड (सामान्य बीमा) के अभिकर्ता राज यादव मो. 9918828797, 9125149452 की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3iH8vzu


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!