नया सबेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया की सभी तैयारियां शुक्रवार को पूरी कर ली गईं। ब्लाक मुख्यालय पर न्याय पंचायतवार अलग-अलग 9 काउण्टर बनाये गये हैं। बीडीओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी काउण्टर पर एक-एक एआरओ की तैनाती की गई है। प्रचंड धूप को देखते हुए प्रत्याशियों की सुविधा के लिये छाया और पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो जायेगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्याशी के साथ केवल एक प्रस्तावक को ही ब्लाक परिसर में जाने दिया जायेगा। केराकत ब्लाक में कुल 71 ग्राम पंचायत हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from NayaSabera.com
0 Comments