जनपदीय शैक्षणिक टूल निर्माण तथा टी एल एम के द्वारा नवाचार प्रतियोगिता में अभिनव प्राथमिक विद्यालय ने प्राप्त किया तृतीय स्थान | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य नंद लाल ने प्रमाण पत्र देकर रागिनी गुप्ता को सम्मानित किया
प्रथम स्थान शाहगंज और द्वितीय स्थान करंजाकला को मिला
दूसरी श्रेणी में शाहगंज,बक्शा, धर्मापुर ने मारी बाजी 
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों द्वारा लर्निंग आउटकम प्राप्त करने हेतु किया जा रहा इनोवेटिव कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण व सार्वभौमिक है, जिसका लाभ सभी बच्चों को मिल रहा है।यदि सभी शिक्षकों के द्वारा इस टूल का प्रयोग सुव्यवस्थित ढंग से किया जाय तो प्रेरणा लक्ष्य को प्राप्त करने में अत्यंत आसानी होगी।उक्त बातें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के प्रांगण में आयोजित विचारोत्सव 2021 कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य नंदलाल ने कही।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अनूठा और अद्वितीय है।कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि सभी शिक्षकों के सामोहिक प्रयास से ही जनपद को प्रेरक जिला बनाया जा सकता है।
जनपदीय शैक्षणिक टूल निर्माण तथा टी एल एम के द्वारा नवाचार प्रतियोगिता में अभिनव प्राथमिक विद्यालय ने प्राप्त किया तृतीय स्थान | #NayaSaberaNetwork









प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कृत करके सम्मानित किया।इस अवसर पर सुरेश पांडेय  जिला समन्वयक , अजय मौर्य , अखिलेश सिंह, डॉ.कमलेश एस आर जी,  जगदीश यादव ए आर पी, खंड शिक्षा अधिकारी गण, शिक्षक निरंजन यादव, निवेदिता आनंद, अर्चना द्विवेदी, अर्पणा,कीर्ती, राजेश पाण्डेय, अर्चना रानी, प्रीति, शबनम,विद्दोतमा जी, दीपमाला,रीना आदि लोग शामिल रहे।

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : रामबली सेठ आभूषण भण्डार मड़ियाहूं वाले | के संस के ठीक सामने कलेक्ट्री जौनपुर | विनोद सेठ मो. 9451120840, 9918100728, राहुल सेठ मो. 9721153037, मनोज सेठ मो. 9935916663, प्रमोद सेठ मो. 9792603844*
Ad


*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!