पतरही पुलिस चौकी के सामने लगा जाम, पुलिस निष्क्रिय | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
कृष्णा सिंह
पतरहीं, जौनपुर। स्थानीय बाजारवासियों को जाम से कब मुक्ति मिलेगी यह सवाल अनुत्तरित बना हुआ है। स्थानीय पुलिस व्यवस्था सुधारने में असफल साबित हो रही हैं। पतरहीं चौराहे तक जगह-जगह लगने वाले जाम में फंसे लोग पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आते हैं। मंगलवार को पतरहीं बाजार चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा। सड़क के दोनों तरफ ठेला खोमचा लगाने वालों ने स्थिति भयावह कर दी है। कार्रवाई की बजाए इन्हें पुलिस की मौन सहमति मिल रही है।
पतरही पुलिस चौकी के सामने लगा जाम, पुलिस निष्क्रिय | #NayaSaberaNetwork


पतरहीं बाजार में आये दिन जाम की समस्या है। समाधान खोजने में पुलिस प्रशासन अक्षम साबित हो रहा है। यातायात माह में भले ही लोगों व वाहन चालकों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाया जा रहा हो लेकिन इसका असर बिल्कुल नहीं दिख रहा है। पिछले एक सप्ताह से जाम की स्थिति यह हो गई है कि पांच मिनट का सफर तय करने में लोगों को घंटों लग जा रहे हैं। पुलिस चौकी के सामने जाम लगा रहता है। पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं। सवारी वाहन व ठेला-खोमचा जाम का मुख्य कारण चौराहे पर लगने वाले जाम का मुख्य कारण सवारी वाहन और ठेला खोमचा वाले हैं। चालक इतने मनबढ़ होते हैं कि जहां तहां वाहन खड़ा करके सवारी भरने लगते हैं। पुलिस चौकी के बगल में चालकों ने तो अस्थाई वाहन स्टैंड बना दिया है। इसके बावजूद जब वाहन लेकर चलते हैं और रास्ते में कोई सवारी मिल जाती है तो चालक बीच सड़क पर ही वाहन को खड़ा कर देते हैं। इस कारण उनके पीछे वाहनों की कतार लग जाती है।

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.

*Ad : SMART GARAGE अब गाड़ी की सर्विस आपके घर, आपके ऑफिस पर। प्रतिदिन पहले 10 गाड़ी की सर्विस बिल्कुल फ्री। CALL- 9793144316 गाड़ी सर्विस बुकिंग लिंक* - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe5ksWOwUwxpDGK15IlEa18_e4lJaJINiKxvJ7kJFVyYjgddA/viewform
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!