कोरोना काल में सिकरारा मॉडल के माध्यम से सामुदायिक शिक्षण के लिए सम्मानित किए गए BEO राजीव यादव | #NayaSaberaNetwork

  • एक राष्ट्रीय स्तर के वर्चुवल सेमिनार में देश के कई शिक्षाविदों के साथ केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने किया सम्मानित
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार को बढ़ावा देने हेतु श्री अरविंदो सोसाइटी द्वारा मंगलवार को वर्चुवल राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वैश्विक महामारी में शिक्षा जगत में किये गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए देश से शिक्षाविदों का चयन किया गया। जिसमें जनपद के सिकरारा विकास खण्ड के खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव को उनके द्वारा सिकरारा मॉडल के माध्यम से  चलाये गए सामुदायिक शिक्षा अभियान के लिए सम्मानित किया गया।

कोरोना काल में सिकरारा मॉडल के माध्यम से सामुदायिक शिक्षण के लिए सम्मानित किए गए बीईओ राजीव यादव | #NayaSaberaNetwork

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में पूरे देश से 40 अधिकारियों में से उत्तर प्रदेश के 4 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, 2 ए.डी. बेसिक व एक मात्र खण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में इन्हें चुना गया।

कोरोना काल में सिकरारा मॉडल के माध्यम से सामुदायिक शिक्षण के लिए सम्मानित किए गए बीईओ राजीव यादव | #NayaSaberaNetwork

शिक्षा मंत्री भारत सरकार द्वारा इन्हें वर्चुअल के माध्यम से सम्मानित किया गया। कोविड 19 को देखते हुए जहां विद्यालय बंद थे और शिक्षा की गति रुक सी गई थी, ऐसे में घर-घर टोली बनाकर सामुदायिक शिक्षा प्रदान करने का अभियान सिकरारा विकासखंड से प्रारंभ हुआ। जिसके लिए इस अभियान को सिकरारा मॉडल के नाम से जाना गया। इस अभियान को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा पूरे जनपद में लागू किया गया।

कोरोना काल में सिकरारा मॉडल के माध्यम से सामुदायिक शिक्षण के लिए सम्मानित किए गए बीईओ राजीव यादव | #NayaSaberaNetwork

बीईओ के सम्मानित होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह पूर्व माध्यमिक जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय शिक्षक शिवम सिंह, धीरेंद्र यादव, राकेश सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रताप यादव, चंद्रशेखर यादव, शैलेन्द्र यादव एआरपी सहित विकास खण्ड के शिक्षकों कर्मचारियों ने इस उपलब्धि के लिए बीईओ राजीव यादव को बधाई दिए।
*Ads : GET A DIRECT LINE TO YOUR CUSTOMERS | Reach Unlimited | Contact - nayasabera.com Ads | Mo. 9807374781, 8299473623 | WA - 8299473623*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments