Varanasi News: खरदहां गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व

Naya Savera Network

वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह के निज आवास पर हुआ आयोजन

व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना


नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। जिले के चोलापुर विकासखंड के खरदहां गांव में लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह के निज आवास पर विशेष आयोजन किया गया, जहां छठी मैया की आराधना के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। 


पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में व्रती महिलाओं पूनम सिंह, अंशू सिंह, ललिता सिंह, शीला सिंह, तारा सिंह, ज्योति सिंह और पूजा सिंह ने पूरी श्रद्धा के साथ विधि-विधान से छठी मैया का पूजन किया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा आरोग्य की कामना की। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्ति भाव से वातावरण भक्तिमय बना रहा।


आयोजन में बिहार के बक्सर जिले के नावानगर व्यापार मंडल के चेयरमैन अमित सिंह, एचआर मैनेजर आलोक सिंह, एडवोकेट संदीप सिंह, रौनक सिंह, प्रीटी सिंह और ब्यूटी सिंह सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता की। सभी ने छठी मैया के समक्ष शीश नवाकर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को महापर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने पारिवारिक एकजुटता, सामाजिक सद्भाव और लोक परंपराओं के प्रति आस्था का सुंदर संदेश दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छठ पूजा: डूबते सूर्य को शीतला कुंड में दिया अर्घ्य छठी मैया के गीतो से गुंजायमान हुआ घाट 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 





वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!