Hyderabad News: बतुकम्मा, आनंद बाग में छठ घाट पर दिखा आस्था का सैलाब

Naya Savera Network

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया श्रद्धालु ने 

नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। तेलंगाना में छठ घाटों पर आज आस्था का सैलाब दिखाई दिया। अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की रौनक अब तेलंगाना में भी दिखाई देने लगी है। हैदराबाद के बतुकम्मा घाट, आनंद बाग मल्काजगिरी में बिहार सहयोग समिति और हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी तेलंगाना दृवारा आयोजित पूजा में चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन रविवार, 15 नवंबर को श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इसके लिए सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। व्रती और परिवार के सदस्य पारंपरिक प्रसाद तैयार करने के साथ बांस के सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजाई। शाम को श्रद्धालु नदी, तालाब, सरोवर और अन्य जलाशयों के किनारे बने छठ घाटों पर पहुंचे और पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की । खरना के बाद शुरू हुआ व्रतियों का करीब 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास भी जारी रहेगा। महापर्व का समापन सोमवार, 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने और पारण के साथ होगा। सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला यह पर्व भारतीय लोकसंस्कृति की विशिष्ट पहचान है। बतुकम्मा घाट पर श्रद्धालुओं का रेला लग रहा। आयोजन समिति की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए प्रत्येक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव ने कहा कि छठ पूजा आस्था का महापर्व है। यह अब पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। भारत वंशी नीदरलैंड से अमित और उनकी पत्नी माधुरी ने बतुकम्मा घाट पर पूजा की। उन्होंने इसे यादगार पल बताया। वे पूजा के दौरान बहुत भावुक हो गए और अपने पूर्वजों के देश की धरती को प्रणाम किया। विनायक नगर की कारपोरेटर राजलक्ष्मी ने कहा कि भारत की संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। देश की संस्कृति को मजबूत करता है। मल्काजगिरि के विधायक राजशेखर रेड्डी ने कहा कि यह त्योहार प्रकृति और संस्कृति का मेल है। इस कार्यक्रम में बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष विनय कुमार यादव, नॉर्थ पीपुल्स एसोसिएशन तेलंगाना के अध्यक्ष राजनरायन सिंह,  जन सेवा संघ के पूर्व आरपी सिंह, हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल, दक्षिण मध्य रेलवे के पूर्व अधिकारी शकील, अजय कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह पप्पू, श्याम मोहन यादव आदि ने भाग लिया इस मौके पर तेलंगाना बिहार सहयोग समीती के युवा कर्यकर्ता दिनेश यादव, गोपाल यादव,हरिश यादव,दिपक गुप्ता,गुलशन,प्राण, नीरज श्रीकांत विकास धीरज अरविंद लालु, एवं भारी मात्रा में सदस्य गन ने आने वाले भक्तों को सेवा किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छठ पूजा: डूबते सूर्य को शीतला कुंड में दिया अर्घ्य छठी मैया के गीतो से गुंजायमान हुआ घाट 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 









OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!