Jaunpur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों में दिखा उत्साह

Naya Savera Network

श्री समर्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, प्रधानाचार्य ने बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के महत्व पर डाला प्रकाश

नया सवेरा नेटवर्क

बदलापुर, जौनपुर। कुशहा घनश्यामपुर स्थित श्री समर्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शिक्षा, अधिकारों और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक किया गया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस पूरी तरह बच्चों को समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के महत्व को रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में शिक्षा और संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, सुनील यादव, श्रीकांत यादव, विष्णुकांत तिवारी, अमर सिंह, अंकित रजक, रंजू सिंह, मोनिका वर्मा, लवी सिंह, तनु सिंह, डाली सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने लिया खूब आनंद


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!