Jaunpur News: छठ पूजा: डूबते सूर्य को शीतला कुंड में दिया अर्घ्य छठी मैया के गीतो से गुंजायमान हुआ घाट

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

व्रती महिलाओं ने पवित्र कुंड में सूप में धूप दीप पूजन सामग्री रख खड़े होकर पूजन किया

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम मंदिर के बगल में स्थित पवित्र कुंड में रविवार सायं महिलाओ ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने शाम होने के पूर्व पवित्र कुंड पर पहुंचकर अस्त होते सूर्य को नमन कर पहला अर्घ्य दिया।व्रती महिलाओं ने पवित्र कुंड में सूप में धूप दीप पूजन सामग्री रख खड़े होकर पूजन किया। व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देने के साथ ही छठ मइया से विश्व कल्याण और परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।        

धाम छेत्र में बीते कुछ सालों पहले तक छठ पूजा पर्व बहुत कम संख्या में मनाते थे। लेकिन अब नगर  छेत्र में धीरे-धीरे लोगों की संख्या पिछले कुछ वर्ष की भाती इस वर्ष  पवित्र कुंड में श्रद्धालूओ की  भारी भीड़ देखने को मिल रही है। छठ पूजा पर्व के प्रति लोगो का आस्था विश्वास प्रेम देखने को मिल रहा है। बिहार राज्य से शुरू हुई पूजा आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है अब इस पर्व को मनाने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या है। छठ पूजा पर्व को देखते हुए नगर पालिका कर्मचारी इमरान सहयोगी सफाई कर्मचारियों द्वारा घाटों की सीढ़ीयो सफाई चुने का छिड़काव किया गया।सोमवार की सुबह व्रती महिलाए उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर छठ पूजा समापन कर व्रत का पारण करेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से शीतला चौकियां चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव सहयोगी पुलिसकर्मियों समेत पवित्र कुण्ड में तैनात रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छत की पटिया तोड़कर चोरों ने 2 हजार नकद रुपए समेत हजारों सामान चोरी


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!