Jaunpur News: ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा

Naya Savera Network

रीठी और जाम न्याय पंचायत के बच्चों का रहा दबदबा, बीएसए ने विजेताओं को किया सम्मानित

खेल से बच्चों में बढ़ता है अनुशासन और आत्मविश्वास: बीएसए

नया सवेरा नेटवर्क

सिकरारा, जौनपुर। शेरवां स्थित आझूराय इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को सिकरारा विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न न्याय पंचायतों के प्राथमिक और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अधिकांश खेलों में रीठी और जाम न्याय पंचायत के बच्चों का दबदबा रहा। पीएमश्री स्कूल इब्राहिमाबाद के छात्र साहिल ने 100 और 200 मीटर दौड़ में दोहरी सफलता हासिल की।

मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें सही मंच मिले तो वे जिला ही नहीं प्रदेश स्तर पर भी नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।

प्रारंभ में प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अवकाश प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

प्राथमिक वर्ग बालक कबड्डी में शुरुआरपट्टी प्रथम तथा रीठी द्वितीय, जूनियर वर्ग बालिका कबड्डी में जाम प्रथम और डमरुआ द्वितीय रहा। जूनियर वर्ग खो-खो के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में जाम ने प्रथम तथा रीठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रीठी के शनि प्रथम और बेलसड़ी के कार्तिक द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में रीठी की रानी प्रथम तथा शुरुआरपट्टी की अर्पणा द्वितीय रही। लोकगीत में पीएमश्री डीहजहनिया प्रथम, एकांकी में प्रा.वि. भुइला प्रथम तथा विशेष पीटी में शुरुआरपट्टी प्रथम रहा।

इस अवसर पर मुंगराबादशाहपुर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह, नायब तहसीलदार विनय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, अजय पांडेय, मयेंद्र सिंह, राजीव सिंह लोहिया, डॉ. विजय बहादुर सिंह, सुनील सिंह, सतीश सिंह, संतोष सिंह, अनुपमा सिंह, उत्तमा चतुर्वेदी, भाजपा नेता विनोद सिंह, शुभेंदु सिंह, आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संचालन प्रा.वि. बथुआवर की शिक्षिका संयुक्ता सिंह ने किया। रेफरी की भूमिका देशबंधु यादव, वीरेंद्र सिंह, अतुल सिंह, रामचंद्र यादव, विनय सिंह और अनुपम श्रीवास्तव ने निभाई।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छठ पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!