नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसपी सिटी अनंत चंद्रशेखर, एएसपी/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसपी ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन और यूपी-112 वाहनों का किया निरीक्षण
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

