Jaunpur News: धारदार से हमला कर युवक को किया घायल, जिला अस्पताल रेफर

Naya Savera Network

सिर और पीठ पर चाकू के वार, वारदात के बाद हमलावर फरार

मिठाई लाल सोनकर  @ नया सवेरा 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में रविवार देर शाम दुकान पर बैठे युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर और पीठ में चोटें आईं। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।

तुलसीपुर गांव निवासी विनोद पटेल (28) पुत्र रामजनत पटेल घर पर किराना समेत अन्य सामान की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के तीन-चार लोग वहां पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए।

परिजन और ग्रामीण घायल विनोद को सीएचसी बरसठी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश या किसी अन्य विवाद की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: 54वीं ई एवं एफ/साउथ वार्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2026–27 की दूसरी बैठक संपन्न


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!