नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। रानीपुर गांव में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी आलोक यादव को मड़ियाहूं पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, रानीपुर निवासी मानसिंह यादव ने 16 अक्तूबर को मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जौगीपुर निवासी आलोक यादव (26) ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को आलोक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी मड़ियाहूं कोतवाली में लूट, चोरी का माल रखने और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद रिजवान, कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, जागेश्वर सिंह और राजकुमार गौड़ शामिल रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धारदार से हमला कर युवक को किया घायल, जिला अस्पताल रेफर
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel