जौनपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उच्चतम न्यायालय के समक्ष किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे शर्मनाक बताया।
राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने कहा कि उच्चतम न्यायालय देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था है, जहां पक्ष-विपक्ष सहित आम नागरिकों को न्याय मिलता है। ऐसी संवैधानिक संस्था की गरिमा और मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों से जनता का विश्वास कमजोर हो रहा है। उनके अनुसार, लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और राजनीतिक दलों को अपने आचरण से जनविश्वास कायम रखना चाहिए।
राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देती है। राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें | जौनपुर: मां स्कंदमाता के दर्शन-पूजन को चौकियां धाम में उमड़े श्रद्धालु
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


