Lucknow News: डॉ.कलाम की जयंती एवं महाप्राण निराला की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित अवियान होटल में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर विश्व छात्र दिवस का आयोजन आईआईएम रोड, लखनऊ स्थित एवियान होटल में किया गया। इस अवसर पर महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की साहित्यिक साधना, व्यक्तित्व एवं कृतित्व का भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में कवि एवं अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ जितेन्द्र कुमार दुबे ने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन विद्यार्थियों के लिए परिश्रम, समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को आत्मसात कर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास करने के साथ ही राष्ट्र की प्रगति में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

विश्व छात्र दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनमें अनुशासन,नवाचार,रचनात्मकता और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। डॉ. कलाम का जीवन और उनके आदर्श आज भी युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश देते हैं।इस अवसर पर महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ के साहित्यिक योगदान का भी स्मरण किया गया। हिंदी साहित्य के छायावाद युग के प्रमुख स्तंभ निराला ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक विषमता, मानवीय संवेदना,स्वतंत्र चेतना और जनसामान्य के संघर्षों को स्वर प्रदान किया। उनकी रचनाओं में ओज, विद्रोह, करुणा और मानवीय मूल्यों का अद्भुत समन्वय मिलता है। उनका साहित्य आज भी समाज को संवेदनशील, जागरूक और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में महानगर मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित रहे जिन्होंने जनपद जौनपुर के वरिष्ठ कवि जयन्त्री प्रसाद जगमग की रचना 'महक माटी कऽ' पुस्तक कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को भेंट स्वरूप दिया। कार्यक्रम में  आचार्य विरेन्द्र मिश्र,बीना दुबे, अंकुर, विवेक दीक्षित, महेन्द्र मिश्र, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, अधिवक्ता आशुतोष पांडेय , पंकज शुक्ल, वंश सिंह तथा अश्वनी तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मक का उत्सव जिवो बाजार 2026

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!