नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। मडियाहूं विकासखंड के परऊपुर गांव में पशुपालन विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्सकों की टीम ने 815 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। साथ ही पशुपालकों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
शिविर में गाय, भैंस, बकरी, भेड़ सहित अन्य पशुओं का उपचार किया गया। बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पशुओं को लेकर शिविर में पहुंचे। पशु चिकित्सकों ने पशुओं की जांच कर उनकी बीमारियों के अनुसार दवाएं दीं। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।
पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और पशुपालकों को पशु चिकित्सा सेवाओं का लाभ देना रहा। शिविर में पशुओं का उपचार होने से पशुपालकों को काफी सहूलियत मिली।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके पटेल, चीफ फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार सिंह सहित विभागीय कर्मचारी और बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एजे पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, तीन घंटे परेशान रहे यात्री
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel