नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। एजे पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल होने से शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद ही ट्रेन रघुनाथपुर गांव के पास ट्रैक पर खड़ी हो गई। जौनपुर जंक्शन से दूसरा इंजन मंगवाने के बाद करीब तीन घंटे की देरी से ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
स्टेशन अधीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि प्रयागराज से चलकर जौनपुर जाने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन सुबह 10:17 बजे मड़ियाहूं स्टेशन से रवाना हुई थी। सुबह 10:22 बजे इंजन खराब हो गया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद जौनपुर जंक्शन से दूसरा इंजन मंगवाया गया।
ट्रेन में सवार यात्री ने बताया कि ट्रेन खड़ी रहने से भूख-प्यास के कारण बच्चे परेशान हो गए। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ट्रेन 1:26 पर रवाना हुई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में आई 95 शिकायतों में 09 का निस्तारण
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
