नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। घाटकोपर पश्चिम के गोलीबार स्थित पटेल समाज अम्बे माता मंदिर में श्री सार्वजनिक नवरात्रि मित्र मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रोत्सव के अंतर्गत कन्या आरती का भक्तिमय आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली और हितेश विजय शेट्टी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर लगभग 300 कन्याओं ने मां अम्बे की आरती में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के बीच संपन्न इस आयोजन में कन्याओं के सम्मान और नारी शक्ति के महत्व का संदेश दिया गया।
मंडल की ओर से उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लेकर मां अम्बे के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
यह भी पढ़ें | ‘वीझा वीरा’ के साथ मचने वाला है म्यूज़िकल धमाका! धनुष और ममूटी की फिल्म ओम: चैप्टर 1 का दूसरा धांसू गाना हुआ रिलीज़
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


