Jaunpur News : पुलिस की सतर्कता से बचीं तीन अनमोल जिंदगियां

Naya Savera Network
गोमती नदी में बच्चों संग कूदने जा रही महिला को पुलिस व स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचाया
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चकपयार अली मोहल्ले में शनिवार शाम पुलिस की सतर्कता और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। गोमती नदी में अपने दो मासूम बच्चों के साथ छलांग लगाने जा रही महिला और दोनों बच्चों की जान समय रहते बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद की रहने वाली गुंजन का विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व फूलपुर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी अनिल कुमार यादव से हुआ था। पति के रोजगार के लिए सऊदी अरब चले जाने के बाद महिला ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
बताया गया कि शनिवार सुबह महिला अपने सात वर्षीय पुत्र आयुष और तीन वर्षीय पुत्र अरविंद को लेकर घर से निकली और सिपाह स्थित गोमती नदी के किनारे निर्माणाधीन पुल पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने दोनों बच्चों को नदी में फेंक दिया और स्वयं भी छलांग लगाने का प्रयास किया।
इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर महिला पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद स्थानीय लोग नदी में कूद पड़े और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं पुलिसकर्मियों ने महिला को छलांग लगाने से पहले ही पकड़ लिया।
पुलिस और स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से तीनों की जान बच गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए महिला और बच्चों को भोजन एवं पानी उपलब्ध कराया तथा मायके पक्ष को सूचना देकर उन्हें सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मानवीय कार्य के लिए कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!