Jaunpur News : विद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कार जीवनभर देते हैं प्रेरणा : ज्ञान प्रकाश सिंह

Team NSN

टीडी इंटर कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित

देशभर से पहुंचे करीब एक हजार पूर्व छात्रों ने ताजा कीं यादें


जौनपुर। तिलकधारी सिंह (टीडी) इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे करीब एक हजार पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा किया। पूरे दिन चले कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने गुरुजनों का सम्मान किया, विद्यालय के विकास पर चर्चा की और पुराने साथियों से मिलकर भावुक पल साझा किए। इसके बाद आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा करते हुए विद्यालय के गुरुजनों को याद किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कार जीवनभर प्रेरणा देते हैं।


पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृपा शंकर सिंह ने कहा कि प्रतिभाएं कभी संपन्नता की मोहताज नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई तो सभी करते हैं, लेकिन वास्तविक अर्थों में शिक्षित वही होता है, जो अपने ज्ञान और संस्कारों का सदुपयोग समाज के हित में करे। सम्मेलन में पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, अजीत कुमार सिंह, डॉ. राम आशीष वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, पूर्व छात्र नेता शिवेंद्र सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार वत्स, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह, डॉ. तेज सिंह, अपर निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. बी.बी. सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राम मोहन सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह सहित अनेक पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षिक एवं अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी। टीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने पुरातन छात्र सम्मेलन करके एक ऐतिहासिक कार्य किया है। पुराने छात्रों ने अपने पुराने दिनों को याद करके काफी आनंद की अनुभूति किए। इस तरह के कार्यक्रम अन्य विद्यालयों में भी होना चाहिए। प्रधानाचार्य ने टीडी कॉलेज की जो आभा थी, साख थी उस साख को बरकरार रखने का भरपूर प्रयास किया है। दोपहर में भोजनावकाश के बाद कार्यक्रम पुनः शुरू हुआ और शाम तक विभिन्न सत्रों का आयोजन चलता रहा। 


इस दौरान पूर्व छात्रों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया, अपने पुराने कक्षों और शिक्षकों को याद किया तथा आपसी संवाद के माध्यम से बीते दिनों की स्मृतियों को फिर से जीवंत किया। कार्यक्रम का संचालन बीएचयू के प्रोफेसर गुरु प्रसाद सिंह, श्रीमती कंचन पाठक एवं डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों, पूर्व छात्रों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूरे दिन सक्रिय भूमिका निभाई। सम्मेलन की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह एवं सह मीडिया प्रभारी डॉ. मयंक शेखर झा ने दी।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!