Jaunpur News : आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर जौनपुर में तीन दिन नो-एंट्री लागू, सुबह 6 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों पर रोक

Team NSN

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जौनपुर यातायात पुलिस ने शहर में नो-एंट्री व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रभावी रहेगी।

मुख्य बिंदु :

  • जनपद में 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में 21 परीक्षा केंद्रों पर आरक्षी भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।
  • परीक्षा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम की समस्या से बचने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  • 8 जून (सोमवार), 9 जून (मंगलवार) और 10 जून (बुधवार) को सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक नो-एंट्री लागू रहेगी।
  • गैस, पेट्रोल, डीजल एवं मेडिकल सेवाओं से जुड़े आवश्यक वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

इन मार्गों से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित :

  • पचहटिया तिराहा
  • प्रसाद तिराहा
  • पकड़ी हाईवे अंडरपास
  • अलीगंज हाईवे तिराहा
  • जगदीशपुर चौराहा
  • चांदपुर हाईवे अंडरपास
  • कुत्तुपुर तिराहा

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


Jaunpur News : आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर जौनपुर में तीन दिन नो-एंट्री लागू, सुबह 6 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों पर रोक

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!