Jaunpur News : ऑपरेशन वज्रपात : वारंटी, वांछित और अराजक तत्व समेत 11 गिरफ्तार

Jaunpur News : ऑपरेशन वज्रपात : वारंटी, वांछित और अराजक तत्व समेत 11 गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन वज्रपात' अभियान के तहत रविवार को जौनपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए वारंटी, वांछित अभियुक्तों, गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अराजक गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

सुजानगंज थाना पुलिस ने वारंटी साहेबलाल पुत्र शीतला प्रसाद निवासी अरुवा को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अमित पांडेय के निर्देशन में उपनिरीक्षक आनंद राय, कांस्टेबल अमरनाथ तिवारी एवं रिक्रूट कांस्टेबल दयानंद गिरी की टीम ने की। 

वहीं केराकत थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त आनंद निषाद उर्फ झोटू निवासी सरोज बड़ेवर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक द्वारिका नाथ यादव, हेड कांस्टेबल अमित सिंह और रिक्रूट कांस्टेबल हिमांशु यादव शामिल रहे। 

रामपुर थाना पुलिस ने जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मुकदमे में वांछित वीरन सिंह उर्फ वीरू निवासी कटौना को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश यादव, सोनू यादव और रिक्रूट कांस्टेबल सर्वेश कुमार ने कार्रवाई को अंजाम दिया। 

खुटहन थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रंगबाजी, हिंसक वीडियो पोस्ट करने और भय का माहौल बनाने के आरोप में गुलशन कुमार निवासी दरना को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह और रिक्रूट कांस्टेबल चेतन सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। 

शाहगंज थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित वारंटी नौशाद अहमद निवासी नटौली को उसके घर से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय की टीम शामिल रही। 

चंदवक थाना पुलिस ने ‘कर्रा गैंग’ के नाम से संचालित आपराधिक गतिविधियों में शामिल दो युवकों विशाल कुमार और सुधांशु को शांति भंग की आशंका के तहत गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रामकुमार ओझा और हेड कांस्टेबल बृजभूषण यादव ने कार्रवाई की। 

मीरगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों रामउजागिर चौहान, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञान सिंह और सचेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, मायाशंकर दूबे सहित पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की। 

उधर कोतवाली थाना पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित अशरफ पुत्र अख्तर निवासी नूरखां कुआं को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक जयदीप कोल, हेड कांस्टेबल शिवप्रकाश और रिक्रूट कांस्टेबल आकाश गौड़ शामिल रहे। 

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ