नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर,जौनपुर। मार्च माह में छाछो के ग्राम प्रधान की असामयिक मौत के बाद कार्यवाहक प्रधान के नाम पर सहमति नहीं बनी।26 मई को ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने पर एडीओ पंचायत को ग्राम प्रधान का काम देखने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।
एडीओ पंचायत सुशील उपाध्याय ने बताया कि 28मार्च को छाछो ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान रामचंद्र गौतम की मृत्यु हो गई।इसके बाद सदस्यों में से कार्यवाहक प्रधान चुनने के लिए तीन बार बैठक हुई किंतु आपस मे किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी।इसके बाद 26 मई को ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो गया तो काम चलाने के लिए कार्यवाहक प्रधान का चार्ज उनको दे दिया गया है।अब शासन का निर्देश मिलने पर गांव में विकास कार्य उक्त अधिकारी की देख रेख में किये जायेगे।
| Advt |