Jaunpur News : आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख, रंजिशन आग लगाने का आरोप

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। शेरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो रिहायशी छप्पर व उसमें रखा लाखों के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता आरती पांडेय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार रविवार देर रात करीब एक बजे उनके रिहायशी छप्पर में आग लग गई। छप्पर के नीचे खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल, दो साइकिल, चारपाई, बिस्तर, कपड़े, खाद्यान्न सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से वहां बंधी गाय भी झुलस गई।

पीड़िता का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसी ने चोरी-छिपे आग लगाई। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़िता ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!