Jaunpur News : पांच दिन जिंदगी से जंग लड़ने के बाद किशोरी की मौत

Naya Savera Network

चेतन सिंह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। भन्नौर गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी जिंदगी की जंग हार गई। चार दिन तक अस्पताल में उपचार कराने के बाद परिजन उसे घर ले आए थे, लेकिन सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर दोबारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के पांचवें दिन हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  महुआरी गांव निवासी मुन्नालाल की 15 वर्षीय पुत्री अंजलि चार जून को अपनी बहनों व परिजनों के साथ गोपालापुर स्थित ननिहाल से ऑटो द्वारा घर लौट रही थी। तभी भन्नौर गांव स्थित सोनकर बस्ती के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ऑटो पलट गया था। हादसे में अंजलि समेत पांच लोग घायल हो गए थे। अंजलि के पेट में गंभीर चोट लगने पर उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार चार दिन तक अस्पताल में उसका इलाज चला। हालत में कुछ सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी, जिसके बाद परिजन उसे घर लेकर चले आए। सोमवार सुबह अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। अंजलि की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इलाज में परिवार की जमा-पूंजी भी खर्च हो गई, लेकिन बेटी की जान नहीं बच सकी। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। गौरतलब है कि हादसे के संबंध में पुलिस पहले ही अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले चुकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!