नया सवेरा नेटवर्क
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग से दुष्कर्म तथा बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) के प्रसारण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय संस्था NCMEC (नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन) की साइबर टिपलाइन रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में गंभीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान साइबर सेल ने IP एड्रेस ट्रैकिंग, डिजिटल लॉग विश्लेषण, सोशल मीडिया खातों की जांच और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इंटरनेट के माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री का उपयोग और प्रसारण कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गंभीरपुर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने सोमवार को बाबा बेचन मोड़, किशुनपुर काशीनाथ से 32 वर्षीय आरोपी आशीष कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल अजीत पटेल, मुख्य आरक्षी मुकेश गुप्ता, महिला आरक्षी सुधा कुमारी तथा साइबर सेल के उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल, कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार यादव और राहुल सिंह शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


