Jaunpur News : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, हालत गंभीर

Naya Savera Network
चंदवक। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोमती पुल के पास शनिवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केराकत कस्बे के शेखजादा मोहल्ला निवासी सूरज प्रजापति उर्फ पिंकू (25) पुत्र तुलसी प्रजापति अपने मित्र सुभाष प्रजापति के साथ शनिवार शाम बाइक से केराकत से वाराणसी जा जा रहा था । रात करीब साढ़े आठ बजे बलुआ गांव के समीप गोमती पुल के पास वाराणसी की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बाइक में सीधी टक्कर हो गई। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गम्भीर देखते हुए डाक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने सूरज प्रजापति को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुभाष प्रजापति का अभी इलाज जारी है।
मृतक सुरज प्रजापति अपने पिता के चार संतानों में इकलौता पुत्र था। शेष 3 बहने हैं। डेढ़ महीने पूर्व ही सूरज के पिता को लकवा मार जाने की वजह से वह बिस्तर पर पड़ गए। परिवार की सारी जिम्मेदारी सूरज के ऊपर आ गई थी। सूरज और सूरज के पिता चार पहिया गाड़ियों के बिजली मिस्त्री थे। जिससे आजीविका चलती थी। 
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा मदन लाल प्रजापति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!