मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परऊपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मड़ियाहूं-जफराबाद रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 36/10 के पास गाजीपुर बांद्रा ट्रेन से हुई। सूचना मिलने पर मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान परऊपुर निवासी 32 वर्षीय संजय पटेल पुत्र रामजी के रूप में हुई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची मडियाहू पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी रही। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)