Jaunpur News : खण्ड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के तहत झंडी दिखाकर किया रवाना

Naya Savera Network
बक्शा,जौनपुर। बक्शा ब्लॉक के खण्ड शिक्षा शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को स्कूल चलों अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का शुभारम्भ शंकरगढ़ न्यायपंचायत के पीएम श्री विद्यालय मयंदीपुर के परिसर से किया गया। शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। रैली में सैकड़ों बच्चों ने गाजे-बाजे के साथ मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चल कर नाम लिखाओ जैसे नारों के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम में विद्यालय नोडल संकुल डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को अंग वस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बक्शा सरोज कुमार सिंह, एआरपी सुशील यादव, संकुल शिक्षक प्रवीण सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, राहुल पाण्डेय , प्रधानाध्यापक राजेश सिंह, डॉ. निर्भय सिंह, संजय सिंह, भोलानाथ यादव, दिग्विजय यादव, पुष्पा चौधरी, राजकुमार सिंह, संध्या सिंह आदि लोगों ने प्रतिभाग किया ।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!