Jaunpur News : दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने पर प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network
मछलीशहर, जौनपुर। कस्बे के एक मोहल्ले की युवती की मां ने पुलिस को लिखित सूचना देते हुए पुत्री के साथ तीन वर्ष तक दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवको पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मां ने आरोप लगाया है कि अरसलान और मसीन ने पुत्री को विश्वास में लेकर तीन साल पहले से ही शारीरिक संबंध बनाया और उसी दौरान वीडियो बना लिया।अब उक्त लोगो ने वीडियो वायरल कर दिया।पुत्री को उक्त कार्य से मानसिक आघात पहुंचा है और सामाजिक प्रतिष्ठा भी खराब हुईं है।पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को की धारा में प्राथमिकी दर्ज़ कर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज़ कर जांच पड़ताल की जा रही है।आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!