Jaunpur News : वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत हुआ 3000 पौधरोपण

Naya Savera Network
मछलीशहर, जौनपुर। वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत विकास खंड में विकास , स्वास्थ्य, पुलिस और नगर पंचायत द्वारा 3000पौधे लगाए गए। ब्लाक परिसर में फलदार वृक्षों की वाटिका में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने खंड विकास अधिकारी अंजली भारती के साथ आम और अमरूद के 50 पौधे लगाए।
एडीओ पंचायत सुशील उपाध्याय ने बताया कि उक्त अलावा 1322 पौधे मनरेगा मजदूरों के माध्यम से और 128 पौधे ग्राम पंचायत के जरिए लगाये गए हैं। ब्लाक परिसर में एडीओ आनंद प्रकाश त्रिपाठी, प्रवेश तिवरी वैभव सिंह, एडीओ पंचायत सुशील उपाध्याय के साथ ही अन्य कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। नगर पंचायत द्वारा मड़ियाहूं रोड पर अधिशासी अधिकारी विजय सिंह ने, शाही रोड पर तहसीलदार हुसैन अहमद ने और जमालपुर कुरा निस्तारण स्थल पर नगर पंचायत कार्यालय के प्रवेश सिंह मनोज चौरसिया समेत अन्य कर्मचारियों ने 705 पौधे लगाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधीक्षक डॉ अजय सिंह, डा अमरीश अग्रहरि, डा. आरके यादव द्वारा सी एच सी, सभी पीएचसी और एएनएम सेंटर पर 475 पौधे लगाए गए। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में 30पौधे लगाए गए।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!