Jaunpur News : वंचित बच्चों एवं परिवारों के लिए टीकाकरण के लिए टीम गठित

Naya Savera Network
मोबिलाइजेशन पर ब्लॉक स्तरीय रिस्पांस टीम का ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित 
मछलीशहर। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में टीकाकरण से वंचित बच्चों तथा नियमित टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों के प्रभावी मोबिलाइजेशन के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय रिस्पांस टीम के सदस्यों की ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी सुश्री अंजली भारती एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यशाला में डीसी आड्रा इंडिया आदित्य कुमार ने प्रतिभागियों को जीरो डोज बच्चों की पहचान, टीकाकरण से वंचित परिवारों तक पहुंच बनाने, उनकी शंकाओं एवं भ्रांतियों का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर समाधान करने तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की रणनीतियों से अवगत कराया। उन्होंने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, धार्मिक एवं सामाजिक नेताओं तथा अन्य के समन्वित प्रयासों से टीकाकरण को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
खंड विकास अधिकारी सुश्री अंजली भारती ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि कोई भी बच्चा जीवनरक्षक टीकों से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं ब्लॉक स्तरीय रिस्पांस टीम की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यशाला में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जीरो डोज बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ने तथा टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों को जागरूक एवं प्रेरित करने का संकल्प लिया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!