Jaunpur : उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1303वें दिन भी जारी

Team NSN

संजय शुक्ला
जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा 'सत्याग्रह आन्दोलन' 1303वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में गंगा प्रसाद चौबे, शीतला प्रसाद मौर्य, आदित्य नारायण शर्मा, अशोक जायसवाल, राम बहाल यादव, राम नगीना यादव, विजय प्रकाश मिश्र, चन्द्रमणि पाण्डेय, उदय प्रताप सिंह, बुद्धि प्रकाश तिवारी, बिहारी लाल यादव, विनय उपाध्याय, प्रेम प्रकाश मिश्र, अमरेश पाण्डेय, उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेंद्र श्रीवास्तव, संतोष कुमार, प्रेमनाथ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!